RCB ने नए कप्तान की घोषणा की आठवें कप्तान बने Rajat patidar। जानिए Rajat patidar का कप्तानी रिकॉर्ड?
.jpg) |
Rajat patidar RCB new captain पोस्ट इंस्टाग्राम। |
आरसीबी ने आईपीएल 2025 के लिए रजत पाटीदार को अपना नया कप्तान नियुक्त किया है। अब आरसीबी के फ्रैंचाइज़ इतिहास में रजत पाटीदार आठवें कप्तान हैं। इससे पहले, फाफ डु प्लेसिस ने टीम को तीन सीज़न तक संभाला था। रजत पाटीदार के आईपीएल प्रदर्शन और कप्तान के रूप में उनके ट्रैक रिकॉर्ड को देखें।
IPL 2025 में रजत पाटीदार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी करेंगे। गुरुवार को RCB ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक लाइव शो और सोशल मीडिया हैंडल पर रजत पाटीदार को कप्तान बनाए जाने की घोषणा की। 31 वर्षीय इस सीज़न में टीम का नेतृत्व करेगा।
RCB के आठवें कप्तान रजत पाटीदार हैं। फाफ डु प्लेसिस ने पहले तीन सीज़न तक फ्रैंचाइज़ का कप्तान किया था। अब मध्य प्रदेश के पाटीदार RCB को उसका पहला आईपीएल खिताब दिलाएंगे। RCB ने अब तक आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती है, और पाटीदार की कप्तानी में इसका अंत होना चाहिए। RCB फैंस चाहेंगे कि इस साल Rajat patidar के कप्तानी में आरसीबी को अपना पहला टाइटल जितना चाहेंगे।
यहाँ उनके आईपीएल और कप्तानी का रिकॉर्ड देखें।
Rajat patidar का कप्तानी रिकॉर्ड: 32 वर्षीय रजत पाटीदार ने पहले भी राज्य की टीमों का नेतृत्व किया है। 2019 से 2024 तक, उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मध्य प्रदेश की कप्तानी की। इस दौरान, उन्होंने टीम को 12 मैचों में जीत दिलाई और चार में हार का सामना करना पड़ा।
पाटीदार की कप्तानी में मध्य प्रदेश ने 2024–25 की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का फाइनल मैच खेला था। लेकिन मुंबई से हार का सामना करना पड़ा था । रजत पाटीदार ने 2024-25 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाए थे। 9 पारियों में इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 61.14 की औसत से 428 रन बनाए।
Rajat patidar के IPL journey!
2021 में, रजत पाटीदार ने आरसीबी के लिए आईपीएल खेलना शुरू किया। तब से। उन्होंने 27 मैच खेलकर 799 रन बनाए हैं। 34.74 की औसत से और 158.85 की स्ट्राइक रेट से। उसने इस दौरान एक शतक और सात अर्धशतक लगाए।
2024 का सीजन पाटीदार का सर्वश्रेष्ठ रहा था ।जहां उन्होंने 15 मैचों में 395 रन बनाए थे। जिसमें पांच अर्धशतक शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 177.13 था और उनका औसत 30.38 था। उस सीजन में उनका सर्वाधिक स्कोर 55 रन था।
रजत पाटीदार का अंतर्राष्ट्रीय करियर!
रजत पाटीदार का अंतर्राष्ट्रीय करियर: 1 जून 1993 को मध्य प्रदेश के इंदौर में जन्मे रजत पाटीदार ने भारत के लिए तीन टेस्ट मैच और एक वनडे मैच खेला है। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने छह टेस्ट पारियों में 63 रन बनाए, उच्चतम 32 रन। उन्होंने एकमात्र वनडे में 22 रन बनाए।
रजत पाटीदार ने घरेलू क्रिकेट में 68 प्रथम श्रेणी मैचों में 4,738 रन बनाए हैं, 13 शतक और 24 अर्धशतक। उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में 64 मैचों में 2,211 रन बनाए हैं। 4 शतक और 13 अर्धशतक लगाकर। उन्होंने T20 में 75 मैचों में 2,463 रन बनाए हैं। एक शतक और 24 अर्धशतक।
RCB के सारे कप्तानों का लिस्ट जो कि 2008से लेके 2025 तक का?
आरसीबी के अब तक के कप्तानों की सूची: है -
राहुल द्रविड़ (2008), केविन पीटरसन (2009), अनिल कुंबले (2009-2010), डैनियल विटोरी (2011-2012), विराट कोहली (2011–2023), शेन वॉटसन (2017), फाफ डु प्लेसिस (2022–2024), रजत पाटीदार (2025*)।
Comments
Post a Comment